नगर परिषद कार्यालय में बजट और सामान्य बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन नरेश बंसल ने की। बैठक में नगर परिषद के इओ दीपक कुमार, एस ओ कुलदीप, अकाउंटेंट परवीन और तीनों जेई उपस्थित रहे लेकिन कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक नहीं पहुंचे जिसके चलते पार्षदों में नाराजगी दिखी लेकिन अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बैठक में 47 करोड चार लाख की आय और 47 करोड तीन लाख की खर्च की बात कही गई जिसे पास कर दिया गया। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा पिछली बजट में जो एजेंडे पास किये थे उन पर कोई कार्य नहीं किया जबकि नए एजेंडे रखे जाते है। नगर परिषद की उप प्रधान नीरू सैनी ने उनके वार्ड की सड़क के निर्माण के बाद बजरी उखड़ने व लोगों के परेशान होने का मुद्दा उठाया जिस पर जेई विवेक से जवाब मांगा गया तो वे चुप्पी साध लेकिन जब चेयरमैन नरेश बंसल ने जेई को जवाब देने के लिए कहा तो जेई विवेक ने कहा ठेकेदार से पैच वर्क करवा देंगे। इस दौरान पार्षदों ने शहर के शहीद चौक का निर्माण, कंवर सैन गुप्ता चौक सौंदर्यकरण, टाउन पार्क को दुर्दशा, स्ट्रीट लाइट समस्या, वार्ड 4 गंदे नाले बंद कर ने का मुद्दा उठाते हुए पार्षद ने कहा कि जल्द काम नहीं हुआ तो वॉर्ड के लोगो के साथ मिलकर जाम लगाने का कार्य करेंगे, मार्केट को बिजली के पोल मुक्त करने का मुद्दा उठाया जिस पर अधिकारियों से जवाब लिया गया। शहीद चौक के लिए नया टेंडर लगाने, कंवर सैन चौक का सौंदर्यकरण करने, टाउन पार्क में दिव्यांग लोगों के लिए झूले लगाने का जवाब दिया गया जबकि बिजली के पोल हटवाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों से मिलने की बात और नाले बंद करने के लिए एक सप्ताह का टाइम मांगा गया। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद का करीबन 47 करोड 4 लाख रुपए का बजट पास किया गया है जिसमें 47 करोड तीन लाख रुपए खर्च किए जाए।