फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में स्कूटी सवार पिता-बेटियों को कार ने मारी टक्कर, शीशा टूटने पर चालक ने की मारपीट

शहर के मिलन चौक पर शनिवार को एक कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। तुर नगर निवासी मनदीप सिंह अपनी दो बेटियों दमन और हरसिमरन को निजी स्कूल से स्कूटी पर घर ले जा रहे थे। मिलन चौक पर अचानक जाम लगने पर उन्होंने स्कूटी साइड में कर कार को जगह दी। आरोप है कि तभी उक्त कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मनदीप की बेटी के पैर में चोट आई और दोनों बच्चियां रोने लगीं। मनदीप ने बताया कि बेटी को चोट लगने पर उन्होंने कार रोकने के लिए शीशे पर हाथ मारा तो शीशा टूट गया। वह नुकसान भरने को तैयार थे, लेकिन कार चालक आगबबूला हो गया और उनके कपड़े फाड़ दिए तथा मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आशंका जताई कि कार चालक नशे में था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को थाने ले गई। घायल बच्चियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मौके पर आए जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूटी सवार बच्चियों को कार की टक्कर से चोट की सूचना आई थी। कार चालक को थाने लेकर जा रहे है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मनदीप सिंह ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय में मिलन चौक पर अक्सर जाम लगता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें