फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में राधा नाम प्रभात फेरी से गूंजा शहर, भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग

स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नये बाजार स्थित हरि ज्ञान मंदिर से शहर की विभिन्न सड़कों पर हाथ में तिरंगा लेकर श्री राधा नाम प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगे लेकर निकले भक्तों ने भारत माता की जय के जयकारों से पूरे मार्ग को भक्तिमय कर दिया। आयोजक विक्की परोचा ने बताया कि लोगों को अपनी सनातन संस्कृति और देश भक्ति के प्रति जागरूक करना है। 15 अगस्त को देश की आजादी का पर्व होने के कारण इस बार फेरी में देशभक्ति के गीत और भजन भी शामिल किए गए हैं। प्रभात फेरी में सुबह से ही महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर चिराग बत्रा, शालू चावला, पायल, अनीता, नेहा, मोनिका, महावीर, आशीष सिंगला, अक्षय, सलोनी, डिंपल, रजनी, नेहा असीजा, वंदना, मोहित, नीलम, प्रिंस, ज्योति, शारदा और दिव्या बत्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें