जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा शहर के बाल भवन में आयोजित करवाई जा रही जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसके तहत एकल नृत्य, एकल नृत्य क्लासिकल, समूह नृत्य, थाली कलश डेकोरेशन, पोस्टर बनाए, प्रश्नोतरी तथा रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में 30 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 250 बच्चों द्वारा भाग लिया गया है। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जोनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग दिलवाया जाएगा।