फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नहर में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

टोहाना के जैन समाधि अस्पताल के सामने से निकल रही छोटी नहर में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनो के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान यूपी के रहने वाले बलराज पुत्र प्रहलाद के तौर पर हुई है, जो बुधवार को अपने मामा विरु के घर टोहाना में रहने के लिए आया था। वह फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर नहर में नहाने गया था जहां पांव फिसलने से डूब गया, लोगों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग भी लगाई। बच्चे का सुराग नहीं लग पाया तो एक घंटे बाद मृतक के शव को नहर से बरामद कर लिया गया, जिसके बाद बच्चे को जैन समाधि अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें