फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मकान में घुसकर नकदी व जेवर चुराए

शहर की प्रीत नगर कालोनी में अज्ञात बाइक सवार घर में घुसकर हजारों की नकदी, सोने व चांदी की ज्वेलरी चुराकर ले गया है। चोरी के बाद चोर घर से बाइक से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। इसे पहले भी करीबन 6 माह पहले महिला के घर से चोरी की हो चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई है। महिला रीना ने बताया कि 8 दिसंबर को वह अपने परिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे जब वे वापस आए तो देखा कि अज्ञात चोर उसके घर की अलमारी में रखे 7 हजार की नकदी, दो सोने की बालियां और चांदी की ज्वेलरी भी चोरी करके ले गया है। महिला ने बताया कि आरोपी घर से सामान चुराने के बाद बाहर आता हुआ नजर आ रहा है। उसने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें