फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हिसार रोड पर दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

शहर के हिसार रोड स्थित दो दुकानों के शटर तोड़कर चोर नकदी चुराकर ले गए। वारदात को शुक्रवार देर रात को अंजाम दिया गया है। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एक ही जगह पर दो दुकानों पर चोरी की वारदात के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे है। पहली वारदात हिसार रोड पर स्थित पंजाब स्टील स्टोर में हुई। दुकान मालिक जतिन और आशु ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से करीब 1100 रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकान में अन्य सामान को भी खंगाला गया, लेकिन चोर केवल नकदी ही ले गए। दूसरी घटना नजदीक ही स्थित बजरंग मशीनरी स्टोर में हुई। दुकान मालिक प्रमोद बंसल ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर क्षतिग्रस्त मिला और गल्ले से करीब साढ़े 11 हजार रुपये की नकदी गायब थी। दुकान के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया हो सकता है। घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें