फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का मामला, आरोपी को भेजा जेल

फतेहाबाद के गुरु नानक पुरा मोहल्ला में नशे की रोकथाम हेतु नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी दौरान संदिग्ध कार चालक ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाकर हमला करने की कोशिश करने के आरोपी को कार सहित कुछ ही घंटों में काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सुमित पुत्र शेर सिंह वासी शेखुपुर दड़ौली के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में धारा 109 (1), 132, 221 बीएनएसएस के तहत मामला अंकित किया गया है। आरेपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी (मुख्यालय) संजय कुमार ने बताया कि फतेहाबाद में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी की चेकिंग के दौरान संदिग्ध की चेकिंग की जा रही थी तो करीब दोपहर 12.30 बजे एक संदिग्ध कार दिखाई दी तो पुलिस कर्मी ने चेकिंग के लिए रुकने को कहा तो संदिग्ध कार चालक ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक अपनी गाड़ी सहित मौका से भाग गया। जिस पर थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओम प्रकाश ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए संदिग्ध कार सहित कार चालक सुमित उक्त को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद मे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें