फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में गाड़ी में आग लगने से नुकसान

शहर की पुरानी तहसील रोड पर खड़ी एक नई स्विफ्ट गाड़ी में अचानक से आग लग गई जिसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन दमकल विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं आई। गाड़ी मालिक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। गाड़ी के मालिक सुशील गोयल ने बताया कि करीबन एक महीना पहले ही उसने स्विफ्ट की नई गाड़ी ली है, आज सुबह चालक बसाऊं राम गाड़ी की वॉशिंग करवाने के लिए गया था जैसे ही वह गाड़ी को वॉशिंग करवाने के बाद वापस लाया तो अचानक से आग की लपटें उठने लगी तो दमकल विभाग को कई बार फोन किया लेकिन कोई भी गाड़ी मौके पर नहीं आई। गाय के पीने के लिए रखा पानी प्रयोग में लाया गया जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें