टोहाना शहर के दमकोरा रोड पर गाय को रोटी डालने जा रहे बुजुर्ग पर सांडों का हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद से रोड पर अफरा-तफरी मच गई। महिला ने बताया कि उसके ससुर रोजाना की तरह गाय को रोटी डालने जा रहे थे, तभी 2 सांडों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर बुजुर्ग को सांडों से बचाया और घायल अवस्था में निजी अस्पताल टोहाना में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।