फतेहाबाद के रतिया रोड पर स्थित एमएम कॉलेज में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस पर के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव शाम लाल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पूरे साल में 70 से अधिक रक्तदान शिविर लगाकर 3 हजार यूनिट रक्तदान इकट्ठा करके मानवता की सेवा में योगदान किया है, वहीं उनका है कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के पास आपात स्थिति को देखते हुए ऐसे 100 रक्तदाताओं की एक सूची भी उपलब्ध है, जो कोरोना व युद्ध जैसे स्थिति में एक फोन पर रक्त देने के लिए तैयार है। साथ ही रेडक्रॉस के काफी स्वयंसेवक भी है जो आपात स्थिति में हर प्रकार की मदद करने के लिए तैयार है।