फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बिश्नोई मंदिर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से सिरसा रोड पर बिश्नोई मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। जिला नगरायुक्त संजय बिश्नोई ने भी शिविर में पहुंच कर स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए डीएमसी संजय बिश्नोई ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए जब भी अवसर मिले, निष्काम भाव से रक्तदान करें, ताकि किसी भी जरूरतमंद की जान रक्त की कमी से न जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहेंगे। इस अवसर जिला रेडक्रॉस सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें