फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ऐतिहासिक कुएं में फंसी कुतिया और उसके बच्चों को बचाया गया, संरक्षण की उठी मांग

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Jun 2025 11:08 AM IST

टोहाना के वार्ड 19 में बने एक पुराने ऐतिहासिक कुएं में एक कुतिया ने अपने बच्चों को जन्म दिया है। कई दिनों से उन्हें खाना-पानी नहीं मिल पा रहा था और उनके बच्चे बेहद कमजोर हो गए थे। सूचना मिलते ही सहारा रेस्क्यू टीम द्वारा तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रयासों के बाद कुतिया और उसके सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उन्हें भोजन और देखभाल उपलब्ध करवाई गई। इस मानवीय कार्य के साथ-साथ अब शहरवासियों की ओर से यह भी मांग उठाई गई कि ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जो टोहाना के गौरवशाली अतीत की धरोहर हैं, उनकी मरम्मत व संरक्षण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ हमारी संस्कृति को संजोने का माध्यम बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हो सकता है। सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक कुएं की मरम्मत कराएं, उसे सुरक्षित करें और इसे एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाए, ताकि टोहाना का गौरव और भी बढ़ सके। आपको बता दें कि पूर्व में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यकाल के दौरान जब वे पुरातत्व विभाग के मंत्री थे तो इस बावड़ी का कार्य शुरू होने की उम्मीद थी तो विभाग की टीम ने यहां सर्वे भी किया था। उन्होंने कहा कि नायब सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें