फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ ने दिया धरना

नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 12:36 PM IST

फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर आज भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के द्वारा हरियाणा में चल रही पानी की समस्या और आगजनी से खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर धरना दिया गया। किसान यूनियन के जिला प्रधान जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार दोनों मिली हुई है। हरियाणा और पंजाब के किसानों में फूड डालना चाहती हैं इसी के चलते पानी का यह मुद्दा शुरू किया गया है। हरियाणा और पंजाब के किसानों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। सबको बराबर मात्रा में पानी मिलना चाहिए। फिलहाल हरियाणा में पानी की कमी है। सरकार इसे जल्द से जल्द दूर करें। जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि बीते दिनों गेहूं की फसल आगजनी से प्रभावित हुई थी। इसको लेकर भी जल्द से जल्द सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर आज लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया गया है पानी की समस्या को दूर करने और आगजनी से हो प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग सरकार से की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें