फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

जाखल शहर के बलरां रोड़ पर स्थित परशुराम मंदिर में सोमवार को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा की ओर मंदिर में मूर्ति स्थापित करवाई गई। मंदिर कमेटी के प्रधान ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद भगवत कथा का आयोजन भी किया गया। इसके उपरांत महिलाओं द्वारा शहर में कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह सुबह 10 बजे से महिलाएं मंदिर परिसर से कलश लेकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचीं। इस कार्यक्रम को लेकर आगामी 4 मई को टोहाना से पूर्व विधायक व वर्तमान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी जाखल पहुंचेगे। इस दौरान मंदिर कमेटी संस्थापक राज कुमार शर्मा, प्रधान यादविंदर शर्मा, उप प्रधान प्रदीप कुमार, सचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष किरन शर्मा के साथ संजीव कुमार, राजीव कुमार, मिठू शर्मा सहित भारी संख्या में श्रदालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें