रतिया रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से श्याम बाबा की सुंदर पैदल ध्वजा यात्रा निकाली गई जिसे विधायक परमवीर सिंह के भतीजे दिलशेर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रा का जगह जगहों पर स्वागत किया गया। यह यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर रतिया रोड, अग्रसेन चौक, घंटाघर चौक, लक्कड़ मार्केट से होकर जागरण स्थल तक पहुंची। इस दौरान दिल शेर सिंह ने कहा कि बाबा श्याम के कार्यक्रम में आकर मन को खुशी और संतुष्टि हुई है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक श्रद्धालु बाबा श्याम के नाम की मस्ती में बाबा के भजनों पर झूमता हुआ जा रहा है जिन्हें देखकर धार्मिक विचारों का प्रसार हुआ है। उन्होंने कहा समिति द्वारा सुंदर तरीके से कार्यक्रम किया गया है जिसके लिए सभी को बधाई। आमजन से यही कहेंगे ईश्वर में विश्वास रखे वे जो करेंगे जब करेंगे अच्छा करेंगे।