फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बराला ने लिया आशीर्वाद

नवीन दलाल Updated Fri, 29 Aug 2025 03:26 PM IST

अग्रवाल भवन में आयोजित श्री मद भगवत कथा के सातवें व अंतिम दिवस की कथा में कथा व्यास श्रीमन साक्षी गोपाल दास महाराज ने बताया कि मन की मलिनता केवल भगवान की भक्ति से ही साफ़ की जा सकती है। महाराज ने बताया कि जब प्राणी अपने आप को शरीर नहीं आत्मा मानने लगता है तब उसका जीवन आनंद से भर जाता है। अगर भगवान हमारे साथ है तो कोई हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता। कथा में आगे महाराज ने बताया कि जो राजा अपना शासन गीता व भागवत द्वारा दिखाए मार्ग से चलाए तो उसके राज्य में निश्चित ही शांति का शासन रहेगा। कथा व्यास श्रीमन साक्षी गोपाल दास महाराज ने बताया कि भगवान अपने भक्तो के कष्ट को अपने ऊपर ले लेते है। हरे कृष्ण महामंत्र पर सभी श्रद्धालुजन खूब थिरके व झूमे। कथा में मुख्य यजमान के तौर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्वामी जी को माला पहना कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके आशीर्वचन सुने। बराला ने कहा कि सनातनी हिन्दू अपने धर्म से विमुख होते जा रहे है। इस तरह के आयोजन इन धर्म विमुख हिन्दुओं को सन्मार्ग पर लाने का कार्य करते है। इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण दास बांसल ने आये हुए सभी भक्तो, श्रोताओं का व् स्वामी जी व् उनके सभी भक्तो साथियों का धन्यवाद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें