फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने हिसार प्रकरण मामले में जांच की कही मांग

हरियाणा भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार में पुलिस और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बराला ने कहा कि उक्त मामले की ठीक प्रकार से जांच होनी चाहिए और मैं समझता हूँ कि मुख्यमंत्री नायब सैनी इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे और जो भी इसके अंदर दोषी होगा, निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बराला ने कहा कि मैं जांच की बात इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि इसमें दोनों पक्षों की तरफ से अपनी-अपनी बातें कही जा रही हैं। दोनों पक्ष अपने आप को ठीक और उचित ठहरा रहे हैं। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए और इसमें जो भी कहीं कोई कसूरवार होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने में कहीं हिचक नहीं करनी चाहिए। बराला ने जेजेपी नेताओं द्वारा हरियाणा में सरकार नाम की चीज न होने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। शायद इन लोगों को केवल जो इनके इशारों पर जो काम होते थे, हरियाणा प्रदेश के अंदर जिस प्रकार की अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी होती थी, मुझे लगता है शायद वो इस बात को ही सरकार मानते हों जो ये कह रहे हैं कि आज हरियाणा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। हरियाणा में सरकार है, जनता की चुनी हुई सरकार है। एक ईमानदार मुख्यमंत्री नायब सैनी उसका नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए जो जनता ने सरकार बनाई हो, उसको कहना कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, यह कोई सरकार चलाने वालों का अपमान नहीं है, यह सरकार बनाने वालों का अपमान ये लोग कर रहे हैं। और हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और उस जवाबदेही को बहुत अच्छे प्रकार से हमारी सरकार निभा रही है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें