महिला और बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत वार्ड नंबर 12 में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सुपरवाइजर पूजा जांगड़ा द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बेटा बेटी एक समान है। आंगनबाड़ी में बेटी के जन्मोत्सव पर कुआं पूजन तथा कन्या चरण वंदन कार्यक्रम किए जाते है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को 3 महीने से पहले आंगनवाड़ी में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बताया गया। उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की लिंग जांच करवाना अपराध है इसमें करने तथा कराने वाले दोनों ही व्यक्ति दोषी होते हैं। दोषी व्यक्तियों को जेल तथा जुर्माना दोनों भुगतना पड़ता है। सुपरवाइजर ने बताया कि 3 महीने के बाद किया गया गर्भपात एक हत्या के समान होता है और इसमें हत्या की धारा के तहत ही सजा होती है। लोगों को जागरुक करते हुए वार्ड नंबर 12 में रैली निकाली गई तथा विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से बेटियों का दर्जा बेटों के समान बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर वर्क्स नेहा, संतोष परमा, सुशीला व ममता उपस्थित रही।