शुक्रवार रात्रि को फतेहाबाद रोड पर लगे नाके के दौरान इपाउंड की बाइक को शहर थाने छोड़ने जा रहे हैं होमगार्ड सोमनाथ पर बड़ी नहर के पास एक महिला व 2 युवकों ने हमला बोल दिया व महिला ने होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ डाली गनीमत रही कि जब महिला में उसके दो साथी होमगार्ड पर हमला व मारपीट कर रहे थे उसी दौरान मौका स्थल से गुजर रही थाना प्रभारी ने झगड़ा होता देख कर पुलिस गाड़ी रोकी और घायल होमगार्ड को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया वही शहर पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर रतिया निवासी महिला दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे एक महिला सहित कुछ लोग होम गार्ड के साथ मारपीट और गली गलोच करते दिखाई दे रहे हैं।अस्पताल में घायल नंहेड़ी निवासी होमगार्ड जवान सोमनाथ ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रतिया के सरदूलगढ़ रोड पर एक चेक नाके पर चेकिंग कर रही थे, इस दौरान एक बाइक चालक को चेकिंग के लिए रोका गया, उसने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार के पास लाइसेंस और बाइक के दस्तावेज नहीं मिले जिस पर पुलिस ने बाइक इपाउंड कर उसे थाने में छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि ज़ब वह बाइक लेकर बाइक सवार युवकों के साथ थाने जा रहा था तो, युवकों ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया और फतेहाबाद रोड बड़ी नहर के पास बीच रास्ते उसे रोककर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं एक महिला ने होमगार्ड का कॉलर पकड़ा और उनके साथ अश्लील गाली-गलौज भी की। महिला ने होम गार्ड को उसके कॉलर और बेल्ट से पकड़कर जोर से धक्का दिया। घटना के दौरान मौकास्थल से गुजर रही शहर थाना प्रभारी ने झगड़ा होते देख गाड़ी रोकी और होमगार्ड को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि होमगार्ड की शिकायत पर एक महिला व दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है