वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा देशभर में निष्क्रिय खातों में लावारिस जमा राशि का दावा करने के लिए जागृति अभियान "आपकी पूंजी आपका अधिकार" चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला फतेहाबाद में भी लोगो को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को 11 बजे से पंचायत भवन फतेहाबाद में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगो को जानकारी उपलब्ध कराई गई। एलडीएम विक्रांत ने बताया कि 10 साल से अधिक समय से निष्क्रिय खातों में धन राशि की निकासी जिसका खाता धारक या उसके परिवार के सदस्य अब भी दावा कर सकते हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक विक्रांत वर्मा ने बताया कि देश भर में ऐसे खातो में जमा धन राशि को वापस दिलाने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है ताकि नागरिक अपनी धनराशी वापस प्राप्त कर सके।