फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: रेलवे स्टेशन पर अंब अंदोरा रेलगाड़ी का हुआ ठहराव, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने दिखाई हरी झंडी

शहर के रेलवे स्टेशन स्थित अंब अंदोरा - रायपुर हरियाणा जंक्शन मेमू ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने शिरकत की। सुभाष बराला ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन का ठहराव नहीं, बल्कि टोहाना सहित पूरे क्षेत्रवासियों के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र की रेल सेवाएं और अधिक सुलभ, सस्ती और सुविधाजनक बनेगी। जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। बराला ने कहा कि यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए टोहाना क्षेत्र को विकास की हर धारा से जोड़ना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें