फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में राष्ट्रीय कृमि डे पर बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल टेबलेट

नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ कुणाल वर्मा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीम द्वारा शहर में एल्बेंडाजोल टेबलेट बच्चों को खिलाई जा रही है जिसके बाद गोली खाने के फायदे भी बच्चों को बताए जा रहे हैं। सोमवार को दमकोरा रोड स्थित एस एम मिलेनियम लिटिल एंजल स्कूल में आशा वर्कर सिमरजीत कौर व कमलेश रानी द्वारा पहले बच्चों को इस दवाई खिलाने के बारे जागरूक किया गया उसके बाद सावधानियां भी बताई गईं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार बच्चों को कृमि डे के बारे में जागरूक करने के बाद यह दवाई खिलाई जा रही है इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ,साथ ही बच्चों में खून की कमी नहीं होती। स्कूल निदेशक कर्मवीर ठाकुर व प्रिंसिपल ममता ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई हैं जिसका बच्चों को लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को इस बारे जागरूक किया गया है l।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें