खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में कुला के कार्यवाहक सरपंच के चुनाव हेतु पंचों की तीसरी बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंडी पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने की। इस दौरान बैठक में कुला के 14 पंचों में से 12 पंचों ने भाग लिया जिसमें महिला पंच भी शामिल हुई। बैठक में खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी ने बताया कि पहले की दो बैठकों में किसी महिला पंच के नाम पर सहमति नहीं बनी तो अब पुरुष पंच पर विचार किया गया। बैठक में वार्ड 9 के पंच गुरप्रीत के नाम का प्रस्ताव आया जिसके चलते उसके पक्ष में 11 सदस्यों ने हा कर दी जिसके उसे कार्यवाहक सरपंच चुन लिया गया। खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि कुला की सरपंच कुलविंदर कौर का 8 अप्रैल को निधन हो गया था जिसके चलते तभी से यह पद खाली था तो कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए दो बार बैठक पंचों की बुलाई गई थी, जिसमें किसी महिला पंच पर सहमति न बनने के चलते बैठक समाप्त कर दी गई थी। शुक्रवार को गुरप्रीत के नाम पर 11 पंचों ने सहमति जता दी और उसे कार्यवाहक सरपंच चुन लिया गया। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत पूर्व सरपंच स्वर्गीय कुलविंदर के बेटे है।