फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में अस्पताल से मोबाइल, नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

टोहाना के रतिया रोड स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी का मोबाइल व नकदी चोरी का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ करवाई जा रही है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस को दिए बयान में स्टाफ कर्मचारी प्रियांशु ने बताया कि वह रात्रि ड्यूटी के दौरान मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो रहा था तभी अज्ञात चोर आया और उसका मोबाइल, नकदी व अस्पताल से कुछ सामान चोरी करके ले गया जिसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने आगामी कार्यवाही करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें