फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मुफ्त कानूनी सहायता बारे गठित जागृति यूनिट की बैठक आयोजित

घर घर में न्याय की जागृति के उद्देश्य से मुफ्त कानूनी सहायता के लिए जागृति यूनिट का गठन किया गया है जिसकी पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लीगल एड सर्विस कमेटी चेयरमैन हर्ष कुमार ने की। इस बैठक में नालसा की जागृति स्कीम के तहत यूनिट का गठन किया गया। इस यूनिट का उद्देश्य टोहाना अब डिविजन ने जरूरत मंद लोगों कानूनी सहायता प्रदान करवाना रहा। अधिवक्ता रमेश शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता यूनिट सदस्यों को इस बारे जानकारी दी गई। बैठक में नायब तहसीलदार रोहित कौशिक, सदर थाना प्रभारी शादीराम, पंचायत अधिकारी माया देवी, ललित कुमार स्टेशन सुपरवाइजर, हरमिंदर सिंह पोस्ट मास्टर, विनोद कुमार अड्डा इंचार्ज टोहाना, एसबीआई मैनेजर सुनील कुमार, रमेश शर्मा, परवीन शर्मा, मुकेश कुमारी अधिवक्ता, गीता रानी, सुनीता देवी व श्रवण कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें