फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नदी के पास मिली भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां, सामाजिक कार्यकर्ता ने जताई चिंता

नदी के किनारे भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने से हड़कंप मच गया। यहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयों और मेडिकल वेस्ट का ढेर देखा गया। यह गंभीर मामला सामने आने के बाद पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों में रोष व्याप्त है। सहारा रेस्क्यू टीम के संस्थापक और पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों ने मौके पर पहुंचकर इस मामले को गंभीरता से उठाया और जनता को जागरूक करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह वही पानी है जो हमारे और हमारे बच्चों के घर की टंकियों में आता है। ऐसी लापरवाही से कई तरह की बीमारियों का खतरा बन जाता है पेट रोग, त्वचा रोग, यहां तक कि कैंसर भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें