सेठ सांवरिया प्रेमी संघ की ओर से श्री श्याम ज्योति रथ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यह शोभायात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल लगाकर नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। यह शोभा यात्रा शहर के रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी से शुरू होकर रेलवे रोड, सैनी चौक, लक्कड़ मार्केट, घंटाघर चौक, अग्रसेन चौक से रतिया रोड होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची जहां प्राचीन पंचमुखी मंदिर कमेटी प्रधान राजेश बबलू, सचिव दयानंद सिंगला व उनकी टीम द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।