फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मार्केट कमेटी चेयरमैन बोले- अनाज मंडी में 89 हजार मीट्रिक टन गेहूं आया, 97% खरीद पूरी

मार्केट कमेटी के चेयरमैन जंगजीत हुड्डा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक टोहाना अनाज मंडी में 89,641 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से 87,030 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। हुड्डा ने बताया कि कुल खरीद में 40,060 मीट्रिक टन गेहूं हैफेड ने और 46,970 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउस समेत दो एजेंसियों ने खरीदा। अब तक करीब 65% गेहूं की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है। चेयरमैन ने कहा कि इस बार खरीद प्रक्रिया में किसानों को कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई। सभी परचेज सेंटर और एडिशनल मंडियों में काम सुचारू रहा। एक-दो बार साइट धीमी होने से मामूली परेशानी हुई, लेकिन अधिकारियों के सहयोग से तुरंत हल कर दी गई। बायोमेट्रिक और ऑनलाइन गेट पास को लेकर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसानों को न गेट पास में और न ही बायोमेट्रिक में कोई परेशानी हुई। जमींदारों ने प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया। ग्रामीण इलाकों में किसान इस नए प्रयोग से काफी खुश हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को बायोमेट्रिक के लिए मंडी आने की जरूरत नहीं थी। किसान अपना नॉमिनी भेज सकते थे और प्रशासन मौके पर ही गेट पर नॉमिनी बना रहा था। जागरूकता की कमी से ही अफवाहें फैलीं। हुड्डा ने कहा कि पूरी गेहूं की फसल एमएसपी पर ही खरीदी गई है। आने वाले धान सीजन में भी बायोमेट्रिक और ऑनलाइन गेट पास से बॉर्डर इलाकों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और स्थानीय किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें