शहर के रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में निःशुल्क जांच कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। कैंप में सेवा भारती के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शिव सचदेवा और हिसार से स्पेयरोमीटर के चिकित्सकों ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान स्पेयरोमीटर टीम ने जांच के बाद मरीजों के मोबाइल में एप भी डाउनलोड की ताकि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके। इस कैंप में 55 मरीजों की जांच के बाद दवाई फ्री दी गई। सेवा भारती सचिव कृष्ण गिल ने कहा कि संस्था द्वारा हर महीने निशुल्क जांच कैम्प लगाया जाता है जिसमें दवाई भी दी जाती है। कृष्ण ने कहा कि आमजन को इस कैंप का लाभ जरूर लेना चाहिए। डॉ शिव सचदेवा ने बताया कि सिप्ला कंपनी के सहयोग से यह जांच कैम्प लगाया गया था जिसमें जांच के बाद दवाई फ्री दी गई है। उन्होंने बताया रोजाना जितने भी मरीजों की जांच की जाती है उनमें 70 फीसदी मरीजों को दवा निःशुल्क दी जाती है, वही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संस्था हर समय तैयार रहती है।