एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने 308 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को काबू किया है। ट्रक में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्की व अजय उर्फ अज्जू निवासी बल्लुआना तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब के रुप मे हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार देर शाम को पुलिस टीम गांव दरियापुर हाईवे पर चेकिंग पर थी। उसी समय एक आयशर ट्रक सिरसा की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकवाया तो ट्रक को रोककर ट्रक में सवार दो लोगों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। ट्रक चालक शराब संबंधी कोई कागजात भी पेश नहीं कर पाया। ट्रक चालक को एक चक्कर के 50 हजार रूपये मिलने थे। व्हाट्सएप कॉल पर सौदा तय हुआ था।