फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, फतेहाबाद में जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री रहे मुख्य अतिथि

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को डीपीआरसी हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त वितरण के जिला स्तरीय समारोह का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पलवल से वर्चुअल संबोधन से जुड़े। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए हर स्तर पर संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी माध्यम से 18 हजार करोड़ रुपये की 21वीं किस्त ट्रांसफर की गई है, जो किसानों की आजीविका को सुरक्षा देने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें