जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को अवैध पेयजल के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। इस दौरान जिन लोगों ने सब्जी और हरे चारे में कनेक्शन लगा रखे थे। टीम ने मौके पर ही पानी के 18 कनेक्शन काटे। गांव बनावाली में कनेक्शन काटते हुए जयचंद ने टीम के साथ झगड़ा किया तो मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली, कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश जी, बीआरसी पृथ्वी पाल, कुलदीप सिंह, मदन लाल और पंप आपरेटर इकबाल सिंह, सुभाष, कृष्ण कुमार व निरमल सिंह बैलदार मौजूद रहे।