सोनीपत की गन्नौर तहसील से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां के अगवानपुर गांव में एक व्यक्ति ने फर्जी कंपनी के जरिए महिलाओं को 30 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। महिलाएं मामले की शिकायत पुलिस समेत तमाम आला अधिकारियों से कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।