फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए तेवर में नजर आए मुख्यमंत्री नायब सैनी, भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर साधा निशाना

पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्लाट आवंटन करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुछ अलग ही तेवर में नजर आए। उन्होंने मंच से अधिकारियों को सीधी चेतावनी दे दी या तो सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे। अगर प्रदेश की जनता को चक्कर काटने पड़े तो उन अधिकारियों से भी उतने ही चक्कर लगवाए जाएंगे। नायब सैनी ने इस कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर कटाक्ष किया और कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के सपने छोड़ दें। भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। रोहतक में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्लाट आवंटन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 15250 लाभार्थियों को प्लाट आवंटन किए गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और तीस लाभार्थियों को प्लाट आवंटन का सर्टिफिकेट दे योजना का लाभ दिया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा वोट तो जनता के लेते थे लेकिन लाभ अपने चहेतो को देते थे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नौकरी में पांच अंक के फार्मूले पर रोक लगाने के आदेश के लिए भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें