फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में पंखे का तार लगाते समय युवती की करंट लगने से मौत

कबीर नगर में वीरवार देर शाम पंखे का तार लगाते हुए युवती को करंट लग गया। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी किरण के अनुसार ममता (19) घर पर प्लग में पंखा चलाने के लिए तार लगा रही थी। उस दौरान स्विच ऑन था। प्लग में तार लगाने के दौरान एक उसमें से निकल गया और उसके हाथ को छू गया। जिससे ममता को तेज करंट लगा और वह नीचे गिर गई। ममता की चीख सुनकर बाहर काम कर पिता श्रीनिवास दौड़कर अंदर आया और बेटी को संभाला। इसके बाद वे उसे लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें