झज्जर जिला के गांव खानपुर खुर्द निवासी एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला की पहचान 24 वर्षीय अनिका के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि लड़की का पति और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते महिला ने ये कदम उठाया। अब महिला के पिता के बयान पर झज्जर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।