फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुआवजे के लिए गोठड़ा के ग्रामीणों ने सीटीएम और विधायक को सौंपा ज्ञापन

बिजली तार टूटने से गांव गोठड़ा में पराली और पुलियों में लगी आग मामले के संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार को सीटीएम को ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की है। सुबह 11 बजे पीड़ित संजय, सतबीर, सुशील कुमार, कंवरपाल, प्रवीन, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार,अशोक, मनीष आदि ग्रामीण सुबह लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद डीसी की अनुपस्थिति में उन्होंने सीटीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास को घटना के बारे अवगत कराया और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इसमें दोनों जगह से पीड़ित को सकारात्मक आश्वासन मिला। शनिवार सायं साढ़े 3 बजे गोठड़ा गांव में बिजली के तार टूटने पर 250 एकड़ जमीन से लाई गई पराली और बाजरे की पुलियों में आग लग गई। इसमें किसान संजय को मोटा नुकसान हुआ और उसकी आजीविका भी छीन गई। पीड़ित तीन माह से पराली और पुलिया खरीदकर एकत्र कर रहा था। अब उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि उसका यह सीजन गुजर जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें