पेरिस ओलंपिक के दौरान निर्णायक बाउट से पहले अयोग्य घोषित होने से विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। विनेश के इस फैसले पर उनके कुश्ती के पहले गुरु एवं ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सन्यास का फैसला वापस लेने के लिए वो विनेश को मनाने का प्रयास करेंगे।