कादमा किसान गोलीकांड की 31वीं बरसी पर किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदी स्मारक पर अनेकों किसान नेता, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर 23 अगस्त 1985 को हुए गोलीकांड में मारे गए 5 किसानों के संघर्ष को याद किया। बता दें कि साल 1995 में जले हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली बिलों को लेकर किसानों ने आंदोलन किया था। उसी दौरान पुलिस और किसानों के बीच विवाद हो गया और नौबत गोली चलाने तक पहुंच गई। संघर्ष में 5 किसानों की मौत हुइ्र थी जबकि कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आंदोलन में मारे गए किसानों की स्मृति में शनिवार को कादमा स्थित स्मारक पर बरसी मनाई गई।