राजकीय स्कूलों में तैनात शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों को सामान्य की बजाय लय से कविता पढ़ाएंगे। इसके अलावा पढ़ाने के तरीके में नयापन लेकर आएंगे। मंगलवार से शुरू हुए प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ये तमाम टिप्स दिए गए। इसमें बतौर प्रशिक्षक 44 केआरपी की नियुक्ति की गई। डाइट से प्रवक्ता श्रुति कुमारी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और व्यवस्था संबंधी जांच की। बता दें कि कार्यक्रम संपर्क कोऑर्डिनेटर रविंद्र परमार की देखरेख में आयोजित किया। नए सत्र में नई शिक्षा नीति की गाइडलाइन शुरू हो चुकी हैं। इसके अनुसार तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम भी बदला गया है जबकि अन्य शैक्षणिक बदलाव भी हुए हैं। इनकी जानकारी देने के लिए गत माह केआरपी को प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें जिला से 44 केआरपी शामिल हुए।