फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: गाड़ी की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

गांव कादमा में ऊण के मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से गाड़ी समेत भाग गया। दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर स्कूटी और बाइक खड़ी थी। तभी गांव दगड़ौली की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने दुकान के बाहर खड़े तीनों वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार के अनुसार टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से सतनाली की दिशा में भाग गया। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें