फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में जलनिकासी के उचित प्रबंध नहीं, विधायक व अधिकारियों को कोस रहे नागरिक और वाहन चालक

अब मानसून सीजन सर पर है और शहर में जल निकासी के उचित प्रबंध अधिकारियों की ओर से नहीं किए गए हैं। मानसून में सबसे अधिक समस्या शहर के लोहारू रोड़ पर रहती है और यहां पर जलभराव के बाद वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। अब सोमवार को हुई हल्की बारिश में ही चौक पर करीब 30 मीटर के एरिया पानी से लबालब है और राहगीर व चालक परेशान हैं। वाहन चालक धमेंद्र फौजी, रफीक अहमद, मुकेश आदि ने कहा कि लोहारू चौक पर पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने पर बारिश होते ही जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। सरकार, प्रशासन व विधायक लगातार पानी निकासी के बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन विधायक के निवास स्थान से महज 300 मीटर की दूरी पर ही समस्या बनी हुई है। अब समस्या का कोई सुध लेने वाला नहीं हैं और शहर से गुजरने वाले लोग समस्या से परेशान हैं। यहां पर विभाग की ओर से नाला नहीं बनाया गया है। कुछ दूरी पर जो नाले बनाए गए हैं उनमें लेवल न होने के कारण पानी नालों में नहीं जा पाता। नागरिकों ने कहा कि वे विधायक, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नागरिकों को डर है कि पिछले साल लोहारू चौक क्षेत्र में लंबे समय तक जलभराव हुआ था और इससे वहां के निवासियों को घरों में काफी दिक्कत हुई थी। अब फिर मानसून के मौसम से उनको डर सताने लगा है। कुछ मिनट की बारिश की जल निकासी अधिकारी नहीं करवा पा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें