फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बैठक में नाजिर को साथ लेकर कृषिमंत्री को समन देने पहुंचा याची काअधिवक्ता, पुलिस ने किया डिटेन

दादरी में शुक्रवार सुबह आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिवक्ता प्रशांत गहलावत नाजिर को साथ लेकर अपने मुवक्किल के केस में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को समन देने पहुंच गया। मंत्री ने भी अनजाने में उन पर दायर की गई एक करोड़ के मानहानि मामले की याचिका में समन ले लिया। हालांकि पुलिस ने अधिवक्ता को डिटेन कर लिया और दो घंटे बाद छोड़ा। दरअसल, अधिवक्ता प्रशांत गहलावत अधिवक्ता संजीव तक्षक के मानहानि मामले में कोर्ट के नाजिर के साथ समन तामील कराने कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि मंत्री जी आपका समन है औश्र यह कहने के बाद नाजिर ने उन्हें समन दे दिया। कृषिमंत्री ने समन डीसी की तरफ बढ़ा दिया। वहीं, पुलिस जवान अधिवक्ता प्रशांत गहलावत को डिटेन कर अपने साथ थाने ले गए। इसके बाद बार प्रधान व अन्य अधिवक्ता दादरी सिटी पुलिस थाना पहुंच गए। वहां से दो घंटे बाद अधिवक्ता प्रशांत गहलावत को छोड़ा गया। इसके बाद अधिवक्ता प्रशांत ने पुलिस अधीक्षक दादरी, सीएम विंडो व उच्चाधिकारियों को शिकायत दी और जांच की मांग की। जानिये...कृषि मंत्री पर क्याें किया गया एक करोड़ की मानहानि का दावा अधिवक्ता संजीव तक्षक ने दादरी में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष अवैध खनन, ओवरलोडिंग और हाईवे से संबंधित शिकायत रखी थी। संजीव तक्षक का आरोप है कि उस दौरान मंत्री ने उसे गुंडा की संज्ञा दी। इसके बाद उन्होंने मंत्री पर एक करोड़ की मानहानि का दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की। संजीव ने बताया कि पहली बार समन जारी करने पर रिसीव नहीं किया गया और इसके चलते आज नाजिर को साथ लेकर उनके अधिवक्ता कृषिममंत्री को समन सौंपने पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें