चरखी-दादरी में छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुरुआत से ही लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। सपने बड़े हो या न हो, उनको हकीकत में बदलने के लिए प्रयास बड़े होने चाहिए। यह बात उल्लास ट्रस्ट की ओर से काकड़ौली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मोटिवेशनल वर्कशॉप में प्रकाश मिश्रा ने कही। दिल्ली व एनसीआर में कार्यरत उल्लास ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप के बाद स्कॉलरशिप वितरण भी किया गया। इसके तहत स्कूल के नौवीं और दसवीं के 5-5 छात्राओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर की गई। प्रत्येक छात्र को एक-एक हजार रुपये की राशि के चैक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी विजयपाल, नरेश कुमार, कमलेश, भारती, सुरेश कुमार व जगदीश आदि उपस्थित रहे।