फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीजन का पहला कोहरा छाया, चरखी दादरी में जन-जीवन प्रभावित

चरखी-दादरी में बुधवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाने से जन-जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई, जिससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही और लोग सावधानी से यात्रा करने को मजबूर हुए। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह साढ़े 11 बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर के चलते हवा की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक असर हुआ है। बुधवार सुबह 11 बजे तक जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। कोहरे के कारण दोपहर तक धूप भी नहीं निकली, जिससे ठंड और बढ़ गई। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को खासकर सुबह और शाम के समय में बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं, ताकि ठंड और प्रदूषण से स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें