दादरी के ढाणी फाटक के दोनों तरफ पिछले काफी समय से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। अब बुधवार को हुई वर्षा के बाद यहां कीचड़ के हालात बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जन स्वास्थ्य विभाग ने कुछ माह पहले गांधी नगर से तिकोना पार्क डिस्पोजल तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी थी। उसके बाद से ही सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं करवाई गई। जिसके कारण सड़क पर काफी मात्रा में मिट्टी फैली रहती है। अब वर्षा के बाद यहां कीचड़ के हालात बन गए हैं। जबकि यहां से हर रोज हजारों की संख्या में विद्यार्थी, पैदल राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को आवागमन होता है। सड़क पर फिसलन बनने से लोगों को फिसल कर गिरने का डर बना हुआ है। वहीं दुकानदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।