फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेता रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार

Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 06:27 PM IST

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक की टीम ने सोमवार को दादरी के लघु सचिवालय में कार्यरत रजिस्ट्री क्लर्क को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। ब्यूरो की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक को सोमवार को शिकायत मिली थी कि दादरी लघु सचिवालय में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क एक जमीन की रजिस्ट्री में लगी आपत्ति को हटाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम दादरी पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रोहतक शुगर मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग मौजूद रहीं। टीम ने शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे पांच हजार रुपये देकर रजिस्ट्री क्लर्क के पास भेजा। इशारा मिलते ही टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क को काबू कर लिया। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें