फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम ने खंगाली वाल्मीकि बस्ती, लोगों से की पूछताछ

जिला पुलिस ने सोमवार को शहर की वाल्मीकि बस्ती, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में हिंसक वारदातों पर लगाम लगाना, संदिग्ध लोगों की पहचान करना और नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर रोक लगाना रहा। जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में दादरी सिटी पुलिस थाना प्रबंधक सन्नी व सुरक्षा शाखा से एएसआई राहुल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डाॅग स्क्वायड को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने सभी जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों व संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर गहनता से जांच की, जिससे संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके और नशीले पदार्थ बेचने या तस्करी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या पदार्थ नहीं मिला। एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि डाग स्क्वायड टीम के साथ शहर में वारदातों को रोकने व नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि बस्ती में सभी संदिग्ध स्थानों की पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायड टीम की ओर से चेकिंग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें