फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बिजली और पानी की समस्या से लोग परेशान, सड़क रोक कर किया प्रदर्शन

एक माह से बिजली-पेयजल संकट का दंश झेल रहे वॉर्ड-9 के लोगों का सब्र सोमवार सुबह जवाब दे गया। वॉर्ड वासी लामबंद होकर शहर के छोटी बाजारी चौक पहुंचे और वहां जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी करीब 45 मिनट तक सड़क पर डटे रहे और पुलिस की मौजूदगी में जेई साहिल ने बिजली समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वॉर्ड- 9 निवासी दीपक, आनंद, प्रहलाद व कांता ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक माह से बिजली की समस्या बनी हुई है जिसका समाधान नहीं किया गया। इसके चलते करीब 70 घरों मे रहने वाले 300 से ज्यादा लोग परेशान हैं। कई दफा बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें